Ad image

भाजपा कार्यालय का कांग्रेस ने किया घेराव, महंगाई और अफीम खेती मामले पर जमकर गरजी कांग्रेस

DEVRAJ DEEPAK
By DEVRAJ DEEPAK  - EDITOR IN CHIEF
2 Min Read

सारंगढ़ / सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले में आज राजनीति उस समय गरमा गई जब जिला कांग्रेस कमेटी सारंगढ़ के नेतृत्व में सैकड़ों कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भाजपा सरकार के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भाजपा कार्यालय का घेराव करते हुए जमकर नारेबाजी की और प्रदेश सरकार पर कई गंभीर आरोप लगाए। प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने महंगाई, किसानों की समस्या और भाजपा नेताओं पर लगे अफीम की खेती के आरोप को लेकर सरकार को घेरने की कोशिश की। इस दौरान माहौल काफी गर्म रहा और कांग्रेस कार्यकर्ता “भाजपा सरकार होश में आओ” जैसे नारे लगाते नजर आए। वहीं स्थिति को देखते हुए पुलिस प्रशासन भी पूरी तरह मुस्तैद दिखाई दिया। किसी भी प्रकार की अव्यवस्था से निपटने के लिए पुलिस बल तैनात रहा और पूरे कार्यक्रम पर कड़ी नजर रखी गई।
इस मौके पर जिला कांग्रेस अध्यक्ष ताराचंद देवांगन ने भाजपा सरकार पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि प्रदेश में कानून व्यवस्था और महंगाई दोनों ही मुद्दों पर सरकार पूरी तरह विफल हो चुकी है। देवांगन ने भाजपा नेताओं पर लगे अफीम खेती के आरोप को गंभीर बताते हुए कहा कि जनता के सामने सच्चाई लाने के लिए कांग्रेस लगातार आवाज उठाती रहेगी।


उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार जनता की समस्याओं से ध्यान भटकाने का काम कर रही है, जबकि महंगाई से आम जनता त्रस्त है। कांग्रेस अब गांव-गांव जाकर सरकार की नाकामियों को उजागर करेगी।
इस प्रदर्शन में कांग्रेस के सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे और भाजपा सरकार के खिलाफ जोरदार विरोध दर्ज कराया। वहीं इस पूरे घटनाक्रम के बाद जिले में कांग्रेस और भाजपा के बीच आरोप-प्रत्यारोप का दौर तेज हो गया है।इस मौके पर नोबेल वर्मा सारंगढ़ प्रभारी, ताराचंद देवांगन जिलाध्यक्ष,मितेन यादव पिछड़ा वर्ग जिलाध्यक्ष, गोल्डी नायक जिला महामंत्री,सोनी अजय बंजारे नगर पालिका अध्यक्ष सारंगढ़, अरुण मालाकार पूर्व जिलाध्यक्ष, कन्हैया सारथी जिला महामंत्री, पवन नायक, अभिनव पुजारी, धर्मेन्द्र चौहान, ताराचंद पटेल पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष बरमकेला, नीतीश बंजारे जिला उपाध्यक्ष दीनानाथ नायक किसान कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष बरमकेला एवं समस्त कांग्रेस कार्यकर्त्ता उपस्तिथ रहे l

Share this Article