Ad image

प्रशिक्षण नहीं, वैचारिक क्रांति का अभियान” – सारंगढ़ के मंडलो में गूंजा संगठन का दमदार संदेश

DEVRAJ DEEPAK
By DEVRAJ DEEPAK  - EDITOR IN CHIEF
1 Min Read

सारंगढ़। पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान-2026 के तहत सारंगढ़ विधानसभा के भेड़वन-गुडेली मंडल एवं केडार मंडल में आयोजित प्रशिक्षण वर्ग उत्साह, ऊर्जा और वैचारिक प्रतिबद्धता का केंद्र बना रहा। कार्यक्रम में वक्ता के रूप में पहुंचे कैलाश पंडा ने अपने ओजस्वी संबोधन से कार्यकर्ताओं में नई चेतना का संचार किया।
उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा कि प्रशिक्षण केवल जानकारी प्राप्त करने का माध्यम नहीं, बल्कि संगठन की वैचारिक धार को तेज करने का सशक्त अभियान है। उन्होंने कार्यकर्ताओं को संगठन के मूल सिद्धांतों पर दृढ़ रहते हुए जनसेवा को सर्वोपरि रखने का संदेश दिया।
अपने संबोधन के दौरान उन्होंने संगठन के दो महत्वपूर्ण स्तंभ—विचार और कार्यशैली—पर विशेष जोर देते हुए कार्यकर्ताओं को जमीनी स्तर पर सक्रिय और जागरूक रहने का आह्वान किया।
इस अवसर पर कमल पटेल जी की गरिमामयी उपस्थिति ने कार्यक्रम की गरिमा को और बढ़ाया। उनके मार्गदर्शन से कार्यकर्ताओं को नई दिशा और प्रेरणा मिली।
कार्यक्रम के अंत में कैलाश पंडा ने सभी देवतुल्य कार्यकर्ताओं के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि संगठन की ताकत ही कार्यकर्ताओं की निष्ठा और समर्पण है। पूरे आयोजन में जोश, अनुशासन और समर्पण की झलक साफ देखने को मिला

Share this Article