Ad image

सुभाष चौहान का जन्मदिवस बना सम्मान का पर्व, कर्मचारियों – अधिकारियो ने दी जोरदार बधाई

DEVRAJ DEEPAK
By DEVRAJ DEEPAK  - EDITOR IN CHIEF
2 Min Read

सारंगढ़
आज का दिन शिक्षा जगत के लिए उत्साह और उमंग से भरा रहा, जब क्षेत्र के लोकप्रिय एवं कर्मठ प्रधान पाठक सुभाष चौहान का जन्मदिवस धूमधाम और गरिमामय वातावरण में मनाया गया। पूरा माहौल बधाइयों, सम्मान और उल्लास से सराबोर नजर आया।
कर्मचारी-अधिकारी फेडरेशन के सदस्यों ने एकजुट होकर इस खास अवसर को यादगार बना दिया। सभी ने केक काटकर एवं पुष्पगुच्छ भेंट कर सुभाष चौहान को जन्मदिवस की शुभकामनाएं दीं और उनके उज्ज्वल भविष्य, स्वस्थ जीवन एवं दीर्घायु की कामना की।


कार्यक्रम में उपस्थित वक्ताओं ने सुभाष चौहान के कार्यों की जमकर सराहना करते हुए कहा कि उन्होंने शिक्षा के क्षेत्र में अपनी मेहनत, ईमानदारी और समर्पण से एक अलग पहचान बनाई है। उनका कार्यशैली और नेतृत्व नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा का स्रोत है।


इस अवसर पर कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन सारंगढ़ से जिलाध्यक्ष फकीरा यादव, प्रदेश सचिव लैलून भारद्वाज, जिला महामंत्री नंदू लहरे, जिला सचिव लोकेन्द्र पटेल,ब्लॉक संयोजक नंदकिशोर पटेल,संकीर्तन नंद, विजय भारती, महजूद दीपक, अनिल पटेल, पवन पटेल, सोनी खाड़े, दिनेश कन्नौज,भुवन चौहान वरिष्ठ पत्रकार देवराज दीपक, ध्रुव यादव, विजय राणा सहित अनेक कर्मचारी एवं गणमान्य नागरिक बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के अंत में सभी ने एक स्वर में सुभाष चौहान के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि ऐसे समर्पित शिक्षकों की वजह से ही समाज और राष्ट्र मजबूत बनता है। माहौल पूरी तरह उत्सवमय रहा और हर चेहरे पर खुशी साफ झलक रही थी।

Share this Article