Ad image

कलेक्ट्रेट में विकास योजनाओं की मैराथन समीक्षा: अधूरे कार्यों पर कलेक्टर सख्त

DEVRAJ DEEPAK
By DEVRAJ DEEPAK  - EDITOR IN CHIEF
2 Min Read

सारंगढ़
जिला पंचायत सारंगढ़-बिलाईगढ़ अंतर्गत विकास योजनाओं को लेकर कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में गुरुवार को उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित हुई। कलेक्टर महोदय की अध्यक्षता में आयोजित इस बैठक में सीईओ जिला पंचायत  इंद्रजीत बर्मन समेत जिला एवं जनपद स्तरीय अधिकारियों की मौजूदगी रही।
बैठक में मनरेगा, प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण), स्वच्छ भारत मिशन, मध्य क्षेत्र विकास प्राधिकरण, अनुसूचित जाति एवं अन्य पिछड़ा वर्ग विकास प्राधिकरण तथा डीएमएफ अंतर्गत चल रहे कार्यों की बिंदुवार समीक्षा की गई। अधिकारियों ने योजनाओं की प्रगति और जमीनी क्रियान्वयन की विस्तृत जानकारी प्रस्तुत की।
कलेक्टर ने मनरेगा के तहत लेबर बजट, वृक्षारोपण, मजदूरी भुगतान एवं सामग्री प्रबंधन की स्थिति पर गहन चर्चा करते हुए कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए। वहीं प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के अंतर्गत वर्ष 2016-23, 2024-25 एवं 2025-26 के अपूर्ण आवासों को प्राथमिकता के साथ शीघ्र पूर्ण करने के सख्त निर्देश जारी किए।


कलेक्टर ने स्पष्ट चेतावनी देते हुए कहा कि अपूर्ण निर्माण कार्यों में किसी भी प्रकार की ढिलाई बर्दाश्त नहीं की जाएगी और सभी विभाग समय-सीमा के भीतर कार्य पूर्ण करना सुनिश्चित करें।
बैठक में एसडीएम सारंगढ़, डिप्टी कलेक्टर, उप संचालक पंचायत, जनपद पंचायत सीईओ, एपीओ सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
बैठक का मुख्य फोकस योजनाओं की गति बढ़ाने, पारदर्शिता सुनिश्चित करने और आम जनता तक लाभ पहुंचाने पर रहा।

Share this Article