Ad image

महिलाओं को कृषि नवाचार की राह – बालोद में 7 दिवसीय कृषि मित्र प्रशिक्षण संपन्न

DEVRAJ DEEPAK
By DEVRAJ DEEPAK  - EDITOR IN CHIEF
2 Min Read

रायपुर / छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन बिहान के तहत जिला बालोद में 7 दिवसीय कृषि मित्र बुनियादी प्रशिक्षण का सफल आयोजन किया गया। यह प्रशिक्षण ग्रामीण क्षेत्र की महिलाओं को कृषि तकनीकों की बारीकियों से अवगत कराते हुए उन्हें आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम साबित हुआ है।प्रशिक्षण का समापन उत्साहपूर्ण माहौल में हुआ, जिसमें प्रतिभागी महिलाओं ने कहा कि यह अवसर उनके जीवन में नई दिशा दिखाने वाला है। प्रशिक्षण में कृषि विभाग, बागवानी विभाग, पशुपालन विभाग, मत्स्य विभाग सहित विभिन्न विभागों के विशेषज्ञों द्वारा आधुनिक खेती की तकनीकें, ऋण सुविधा, फसल सुरक्षा, जैविक खेती, बीज उत्पादन, सब्जी एवं फल उत्पादन, पशुपालन तथा आजीविका उन्नयन से जुड़े विषयों पर विस्तृत जानकारी प्रदान की गई।कृषि मित्रों को ग्रामीण अर्थव्यवस्था में कृषि के महत्व और खेतों में तकनीकी सुधार की जरूरत पर प्रेरक मार्गदर्शन दिया गया। विशेषज्ञों ने जल संरक्षण, फसल विविधिकरण एवं बाजार अधारित खेती के माध्यम से अधिक आमदनी प्राप्त करने के तरीकों पर भी जोर दिया।

बिहान के अधिकारियों ने बताया कि इस प्रशिक्षण के माध्यम से महिलाएं न केवल अपने खेतों में उन्नत तकनीकों का उपयोग कर सकेंगी, बल्कि गांव के अन्य किसानों को भी सही सलाह एवं तकनीकी सहायता प्रदान कर सकेंगी। इससे किसानों की पैदावार और आय बढ़ाने में बड़ी मदद मिलेगी।

प्रशिक्षण में शामिल महिलाओं ने आत्मविश्वास के साथ कहा कि अब वे खेती में नवीन प्रयोग करने, समूह आधारित आजीविका गतिविधियों को आगे बढ़ाने और कृषि क्षेत्र में अपना नेतृत्व स्थापित करने को तैयार हैं।

ग्रामीण महिलाओं की उन्नति एवं कृषि विकास का यह संगम निश्चित रूप से जिले में एक नई सकारात्मक परिवर्तन की शुरुआत है। बिहान मिशन का यह प्रयास ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत बनाते हुए महिलाओं को आत्मनिर्भर व सशक्त बनाने की दिशा में सराहनीय कदम है।

Share this Article