सारंगढ़।
भारतीय जनता पार्टी के कर्मठ और लोकप्रिय जिलाध्यक्ष ज्योति पटेल जी का जन्मदिन आज उनके निवास में हर्षोल्लास और अपार उत्साह के साथ मनाया गया। सुबह से ही कार्यकर्ताओं और जनप्रतिनिधियों का उनके निवास पर पहुंचने का सिलसिला जारी रहा। सभी ने अपने प्रिय नेता को दीर्घायु, स्वस्थ एवं सफल जीवन की मंगलकामनाएँ देते हुए बधाई दी। इस अवसर पर जनपद अध्यक्ष प्रतिनिधि ओमप्रकाश पिंटू चौहान, सरपंच संघ जिलाध्यक्ष खगेश्वर रात्रे, जनपद सदस्य विश्वदेव भोई, जनपद सदस्य लक्ष्मी चरण सिदार और जनपद सदस्य प्रतिनिधि अभिमन्यु पटेल सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे। सभी ने मिठाई एवं बुके भेंट कर जिलाध्यक्ष ज्योति पटेल का स्वागत किया।पूरे कार्यक्रम के दौरान शुभकामनाओं से वातावरण में ऊर्जा और उमंग छा गया। कार्यकर्ताओं ने इसे एक यादगार पल बताते हुए कहा कि ज्योति पटेल जी का नेतृत्व भाजपा संगठन के लिए प्रेरणा का स्रोत है। उनके मार्गदर्शन में पार्टी लगातार संगठनात्मक मजबूती प्राप्त कर रही है और आमजन की आवाज को सशक्त रूप से उठा रही है।सभी ने एक स्वर में कहा कि जिलाध्यक्ष ज्योति पटेल जी का जीवन पथ सदैव सुखमय और प्रेरणादायी बना रहे और वे इसी तरह संगठन एवं समाज की सेवा करते रहें। जन्मदिन कार्यक्रम को लेकर पूरे क्षेत्र में उत्साह का वातावरण रहा। जगह-जगह से शुभकामना संदेश मिलते रहे और पार्टी कार्यकर्ताओं ने इसे एक अविस्मरणीय अवसर के रूप में संजोकर अपने हृदय में स्थान दिया।