Ad image

सारंगढ़ को 186 करोड़ की विकास सौगात, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने किया लोकार्पण व भूमिपूजन

DEVRAJ DEEPAK
By DEVRAJ DEEPAK  - EDITOR IN CHIEF
3 Min Read


सारंगढ़।
आज सारंगढ़ के शासकीय महाविद्यालय मैदान में एक भव्य समारोह का आयोजन किया गया, जहां मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का जोरदार स्वागत हुआ। स्वागत मे बारी बारी से मुख्यमंत्री का स्वागत किया जिसमे जनपद पंचायत अध्यक्ष डॉ विद्या किशोर चौहान व सभी जनपद सदस्यों ने महामाला से भव्य स्वागत किया वहीं कैलाश पंडा जिला उपाध्यक्ष ने भी सीएम का स्वागत किया, जिससे आज सुबह से ही कार्यक्रम स्थल पर लोगों का जनसैलाब उमड़ पड़ा था। स्थानीय नागरिक, जनप्रतिनिधि, अधिकारी-कर्मचारी और विभिन्न सामाजिक संगठनों के सदस्य मुख्यमंत्री के आगमन का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे।मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने मंच से जिले को 186 करोड़ रुपये की विकास सौगात दी।

इनमें से 90 करोड़ रुपये की लागत से होने वाले विकास कार्यों का उन्होंने भूमिपूजन किया, वहीं 96 करोड़ रुपये की लागत से पूर्ण हुए निर्माण कार्यों का लोकार्पण कर उन्हें जनता को समर्पित किया।अपने संबोधन में मुख्यमंत्री ने कहा, “राज्य सरकार का लक्ष्य है कि प्रत्येक जिले में विकास की रफ्तार और तेज हो।” उन्होंने भरोसा दिलाया कि शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क, सिंचाई और अन्य बुनियादी सुविधाओं को सुदृढ़ करने में सारंगढ़ को आने वाले समय में भी प्राथमिकता दी जाएगी। मंच पर मुख्यमंत्री के साथ प्रभारी मंत्री टंकराम वर्मा, सांसद राधेश्याम राठिया और पवन साय भी मौजूद रहे। सभी जनप्रतिनिधियों ने एक स्वर में कहा कि यह विकास कार्य न केवल जिले की दिशा बदलेगा, बल्कि लोगों के जीवन स्तर को भी ऊंचा उठाएगा। कार्यक्रम स्थल पर सुरक्षा और व्यवस्था के कड़े इंतज़ाम किए गए थे। जगह-जगह स्वागत द्वार सजे थे और मुख्यमंत्री के स्वागत में पारंपरिक नृत्य व सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने पूरे माहौल को उत्सवमय बना दिया। स्थानीय नागरिकों ने खुशी व्यक्त करते हुए कहा कि लंबे समय से प्रतीक्षित कई परियोजनाओं को आज गति मिली है। विशेषकर सड़क निर्माण, शैक्षणिक संस्थानों के उन्नयन और जल आपूर्ति योजनाओं से आम जनता को सीधा लाभ मिलेगा।अंत में मुख्यमंत्री ने जनता से संवाद करते हुए कहा कि सरकार की हर योजना का लाभ अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक पहुंचाना उनका संकल्प है, और इसके लिए उन्होंने सभी नागरिकों से विकास कार्यों में सक्रिय सहयोग की अपील की।


Share this Article