Ad image

कांग्रेस संगठन को मजबूत करने मंथन, जिलाध्यक्ष ताराचंद देवांगन से नेताओं की अहम मुलाकात

DEVRAJ DEEPAK
By DEVRAJ DEEPAK  - EDITOR IN CHIEF
2 Min Read

सारंगढ़-बिलाईगढ़।जिला कांग्रेस कमेटी सारंगढ़-बिलाईगढ़ के जिलाध्यक्ष ताराचंद देवांगन से जिले के वरिष्ठ पदाधिकारियों ने मुलाकात कर संगठन को मजबूत बनाने और क्षेत्र की जनसमस्याओं को लेकर विस्तृत चर्चा की। इस दौरान जिला उपाध्यक्ष डॉ. गौरी शंकर पटेल एवं जिला सचिव पवन नायक ने जिलाध्यक्ष से मिलकर कांग्रेस संगठन के हित में कार्यकर्ताओं के मनोबल को बढ़ाने तथा उन्हें सक्रिय रूप से जोड़ने के विषय पर विचार-विमर्श किया।
बैठक के दौरान नेताओं ने कहा कि कांग्रेस पार्टी की असली ताकत उसके समर्पित कार्यकर्ता हैं और उन्हें सम्मान व सक्रिय भूमिका देने से संगठन और अधिक मजबूत होगा। इस अवसर पर क्षेत्र में जनता से जुड़े मुद्दों और समस्याओं को भी प्रमुखता से उठाया गया, जिनके समाधान के लिए आगे ठोस पहल करने पर सहमति बनी।
जिलाध्यक्ष ताराचंद देवांगन ने भी संगठन को मजबूत बनाने के लिए सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर कार्य करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी हमेशा जनता की आवाज को बुलंद करने वाली पार्टी रही है और कार्यकर्ताओं के सहयोग से ही संगठन को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया जा सकता है।
बैठक का माहौल काफी जोशीला और सकारात्मक रहा, जहां सभी नेताओं ने संगठन को मजबूत करने तथा क्षेत्र की समस्याओं के समाधान के लिए मिलकर काम करने का संकल्प लिया। नेताओं ने विश्वास जताया कि आने वाले समय में कांग्रेस कार्यकर्ताओं की सक्रियता और जनता के समर्थन से संगठन और अधिक सशक्त होगा।

Share this Article