Ad image

माता की मुँह दिखाई पर घटा चमत्कारिक दृश्य, जयकारों से गूंजा पूरा पंडाल बरमकेला बाजार पारा मे स्वर्ण जयंती दुर्गोतस्व का अद्भुत नजारा,

DEVRAJ DEEPAK
By DEVRAJ DEEPAK  - EDITOR IN CHIEF
2 Min Read

बरमकेला। नवरात्रि पर्व पर इस बार बरमकेला बाजारपारा दुर्गा समिति ने दुर्गा प्रतिमा स्थापना का स्वर्ण जयंती वर्ष (50वां वर्ष) बड़े धूमधाम से मनाया। भव्य पंडाल, आकर्षक सजावट और दिव्य दुर्गा प्रतिमा ने पूरे क्षेत्र को भक्तिमय माहौल से भर दिया।

🌸 पंडित गजराज सतपथी ने कराया विधिवत पूजन

पूजन-अर्चना का दायित्व इस बार पंडित गजराज सतपथी ने संभाला। वैदिक मंत्रोच्चारण और विधिवत अनुष्ठान से पूरा वातावरण आध्यात्मिक ऊर्जा से ओत-प्रोत हो गया।


🌟 मुँह दिखाई पर प्रकट हुआ अद्भुत दृश्य

माँ दुर्गा की मुँह दिखाई रस्म के दौरान श्रद्धालुओं ने एक अद्भुत पल का अनुभव किया। प्रतिमा के मुख पर ढकी चुनरी किसी क्लिप में फंस गई थी। बार-बार खींचने पर भी चुनरी नहीं हट रही थी।
तभी अचानक हवा का तेज झोंका चला और चुनरी स्वतः ही उड़ गई। यह दृश्य देखकर श्रद्धालु भाव-विभोर हो उठे और पूरा पंडाल “जय माता दी” के जयकारों से गूंज उठा। श्रद्धालुओं ने इसे माता की विशेष कृपा और दिव्य संकेत माना।

अद्भुत नजारा

🎭 सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने बांधा समां

नवरात्रि महोत्सव में प्रतिदिन सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए गए। चुनिंदा कलाकारों ने भजन, नृत्य और लोकगीतों की प्रस्तुतियों से श्रद्धालुओं का मन मोह लिया।


👥 समिति और जनप्रतिनिधियों का सराहनीय सहयोग

दुर्गा समिति बरमकेला के अध्यक्ष सालिकराम नायक के नेतृत्व में यह आयोजन सम्पन्न हुआ।
आयोजन में नगर पंचायत अध्यक्ष सत्यभामा मनोहर नायक,राजू नायक नगर पंचायत उपाध्यक्ष,यजमान राजू नायक, शिवानी नायक, सुनील शर्मा, गोपाल इजारदार, बंटी साहू, राकेश नायक, महेश नायक, सूरज नायक, राजा अग्रवाल, रविन्द्र साहू, अंकित पटेल, नरेन्द्र जायसवाल, मुनन पटेल, राजदीप नायक, और बेदान्त नायक ने विशेष भूमिका निभाई।

आस्था और चमत्कार का अद्भुत संगम

बरमकेला का यह 50 वां दुर्गोत्सव न केवल स्वर्ण जयंती की भव्यता के लिए यादगार रहेगा बल्कि माता की मुँह दिखाई पर घटे इस अद्भुत दृश्य को श्रद्धालु जीवनभर याद रखेंगे। यह आयोजन आस्था, संस्कृति और चमत्कार का अनोखा संगम बन गया है।

Share this Article