Ad image

कर्राकोट की कच्ची सड़क पर उठे सवाल, जांच में शिकायत निकली निराधार!

DEVRAJ DEEPAK
By DEVRAJ DEEPAK  - EDITOR IN CHIEF
2 Min Read

बरमकेला / जनपद पंचायत बरमकेला अंतर्गत ग्राम पंचायत कर्राकोट में मेन रोड से मंदिर तक कच्ची सड़क निर्माण कार्य को लेकर उठे विवाद पर प्रशासन ने सख्त रुख अपनाते हुए मौके पर जांच की। वर्ष 2022-23 में इस सड़क निर्माण के लिए 7 लाख 97 हजार रुपये की स्वीकृति मिली थी, जिसमें से 6 लाख 62 हजार रुपये की राशि निकाली गई, जबकि शेष 1 लाख 35 हजार रुपये कार्य पूर्ण नहीं हो पाने के कारण वापस कर दी गई।
कार्य में अनियमितता और निर्माण नहीं होने की शिकायत अजित पटेल द्वारा की गई थी। शिकायत को गंभीरता से लेते हुए जिला व जनपद स्तर के अधिकारी कर्राकोट पहुंचे और मौके पर जांच की।


जांच के दौरान मजदूरों ने स्पष्ट रूप से बयान दिया कि उन्होंने सड़क निर्माण कार्य किया है। ग्रामीण मजदूरों ने शिकायत को निराधार बताते हुए कहा कि काम हुआ है और भुगतान भी नियमानुसार किया गया है। अधिकारियों ने मजदूरों, सचिव एवं रोजगार सहायक के बयान दर्ज किए और पंचनामा तैयार किया।
मौके पर निरीक्षण के दौरान अधिकारियों को किसी प्रकार की आपत्ति या गड़बड़ी प्रथम दृष्टया नजर नहीं आई। जांच प्रक्रिया पूरी कर रिपोर्ट तैयार की गई है, जिसे उच्च अधिकारियों को सौंपा जाएगा।


गौरतलब है कि ग्रामीण विकास कार्यों को लेकर लगातार निगरानी रखी जा रही है, ताकि विकास कार्यों में पारदर्शिता बनी रहे और बेबुनियाद शिकायतों से व्यवस्था प्रभावित न हो। कर्राकोट की इस सड़क जांच ने यह संदेश दिया है कि प्रशासन हर शिकायत पर सजग है, लेकिन तथ्यहीन आरोपों को भी बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। जाँच  दल मे आए प्रभारी ई.ई. बी.के. खांडेकर, APO मनरेगा एस. के. गुप्ता, कमलेश मेहरा P. O बरमकेला,सब इंजिनियर भुवनेश्वर पटेल, संगीता पटेल  उपस्थित रहें

Share this Article