
योग, फिजियोथेरेपी और आधुनिक लेजर मशीन से स्किन व दर्द से जुड़ी समस्याओं का उपचार
सारंगढ़ ।
सारंगढ़ बिलाईगढ़ अन्तर्गत बरमकेला ब्लॉक के बुदेली में लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से ‘श्री राम आरोग्यम – योगा वेलनेस एंड पेन मैनेजमेंट सेंटर’ की शुरुआत की गई है। यहां वैकल्पिक चिकित्सा पद्धति और आधुनिक तकनीक के माध्यम से विभिन्न प्रकार की बीमारियों के उपचार की सुविधा दी जा रही है।
केंद्र के संचालक डॉ. रविन्द्र डनसेना ने बताया कि यहां एक्यूप्रेशर, फिजियोथेरेपी, कपिंग थैरेपी, नाड़ी चिकित्सा और योग पद्धति से उपचार किया जाता है। उनके अनुसार कई प्रकार के दर्द और पुरानी बीमारियों का इलाज बिना ऑपरेशन के संभव है।

केंद्र में साइटिका, घुटना दर्द, स्पॉन्डिलाइटिस, कमर दर्द, कंधे का दर्द, माइग्रेन, मांसपेशियों का दर्द, मोटापा, कब्ज, गैस, त्वचा रोग और मानसिक रोग जैसी समस्याओं का उपचार किया जाता है। इसके साथ ही महिलाओं से संबंधित कुछ जटिल रोगों के उपचार की सुविधा भी उपलब्ध कराई जा रही है।
वहीं यहां 3 इन 1 लेजर मशीन के जरिए त्वचा से जुड़ी समस्याओं का इलाज भी किया जा रहा है। इसके माध्यम से चेहरे के दाग-धब्बे, पिगमेंटेशन, मुंहासे, टैटू हटाने, अनचाहे बालों को हटाने और अन्य स्किन ट्रीटमेंट किए जाते हैं। जिससे क्षेत्र मे अच्छा स्वास्थ्य लाभ मिल रहा है और प्रदेश के साथ साथ अन्य प्रदेशो से भी लोग यहां आकर स्वास्थ्य लाभ प्राप्त कर रहे हैं
अगर आप भी परेशान हैं तो यहां जरूर आए केंद्र सोहेला रोड, पेट्रोल पंप के सामने, बुदेली (बरमकेला) में स्थित है। अधिक जानकारी के लिए मरीज 9933530333, 8103050110 नंबर पर संपर्क कर सकते हैं।
