बरमकेला। केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना आम नागरिकों के लिए वरदान साबित हो रही है। इस योजना के तहत घर की छत पर सोलर पैनल लगाकर लोग न सिर्फ बिजली बिल से राहत पा रहे हैं, बल्कि स्वच्छ और हरित ऊर्जा को भी बढ़ावा दे रहे हैं।
बरमकेला क्षेत्र में इस योजना के सफल क्रियान्वयन हेतु घनिस सोलर द्वारा आमजन को योजना का लाभ दिलाया जा रहा है। भारतीय स्टेट बैंक, बरमकेला के सामने स्थित घनिस सोलर कार्यालय से नागरिकों को पूरी जानकारी एवं सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है। इस प्रतिष्ठान के संचालक खगेश्वर रात्रे जिलाध्यक्ष सरपंच संघ सारंगढ़ बिलाईगढ़ द्वारा बताया गया कि केंद्र एवं राज्य सरकार की ओर से सोलर प्लांट पर डबल सब्सिडी का लाभ दिया जा रहा है।

उन्होंने बताया कि 1 किलोवाट से 5 किलोवाट तक के सोलर सिस्टम पर आकर्षक सब्सिडी उपलब्ध है। खासकर 3 किलोवाट सोलर प्लांट पर 1 लाख 8 हजार रुपये तक की सब्सिडी मिल रही है, जिससे आम उपभोक्ताओं का खर्च काफी कम हो जाता है। सोलर पैनल लगाने से बिजली बिल लगभग शून्य हो जाता है और लंबे समय तक ऊर्जा की बचत होती है। घनिस सोलर द्वारा टाटा पावर सोलर, पॉलीकैब, अदानी, वारी और ल्यूमिनस जैसे विश्वसनीय ब्रांड्स के सोलर पैनल उपलब्ध कराए जा रहे हैं। सोलर पैनल पर 25 साल की गारंटी, इन्वर्टर पर 10 साल की वारंटी, फ्री एक्सपर्ट इंस्टॉलेशन, बैंक फाइनेंस और डाउन पेमेंट की सुविधा भी दी जा रही है।
संचालक खगेश्वर रात्रे जिलाध्यक्ष सरपंच संघ सारंगढ़ बिलाईगढ़ ने क्षेत्रवासियों से अपील करते हुए कहा कि अधिक से अधिक लोग इस योजना का लाभ उठाएं और अपने घर को सोलर ऊर्जा से जोड़कर आत्मनिर्भर भारत के निर्माण में सहभागी बनें।
