Ad image

बरमकेला में बैंकिंग सुविधा का विस्तार: एक्सीस बैंक शाखा का भव्य शुभारम्भ कैट के अध्यक्ष रतन शर्मा व ए के बेक थाना प्रभारी के हाथो हुआ शुभारम्भ

DEVRAJ DEEPAK
By DEVRAJ DEEPAK  - EDITOR IN CHIEF
2 Min Read

बरमकेला। नगर के प्रमुख व्यवसायिक क्षेत्र में स्थित शर्मा क्लॉथ स्टोर के बगल में एक्सीस बैंक की नई शाखा का आज विधिवत शुभारम्भ किया गया। इस अवसर पर कैट अध्यक्ष रतन शर्मा एवं थाना प्रभारी अजीव कुमार बेक ने संयुक्त रूप से फीता काटकर शाखा का उद्घाटन किया। बैंक शाखा के शुभारम्भ से बरमकेला सहित आसपास के क्षेत्रों के व्यापारियों एवं नागरिकों में हर्ष और उत्साह का माहौल है। एक्सीस बैंक की नई शाखा खुलने से बरमकेला के व्यापारियों को आधुनिक बैंकिंग सुविधाएँ स्थानीय स्तर पर उपलब्ध होंगी। इससे लेन-देन में आसानी होगी और व्यापारिक गतिविधियों को नई गति मिलेगी।

शुभारम्भ समारोह में उपस्थित अतिथियों ने इसे बरमकेला के आर्थिक विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बताया। कैट अध्यक्ष रतन शर्मा ने कहा कि बैंक शाखा की स्थापना से व्यापारियों को बड़े शहरों पर निर्भर नहीं रहना पड़ेगा और डिजिटल व आधुनिक बैंकिंग सेवाएँ सीधे नगर में उपलब्ध होंगी। थाना प्रभारी अजीव कुमार बेक ने बैंक प्रबंधन को शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि बैंकिंग सुविधाओं के विस्तार से क्षेत्र में पुलिस को आसानी से जानकारी प्राप्त हो जाएगी, इस अवसर पर क्लस्टर हेड अंशुमान सारंगी ने बताया कि एक्सीस बैंक ग्राहकों को बेहतर सेवा देने के लिए प्रतिबद्ध है और बरमकेला शाखा के माध्यम से व्यापारियों, किसानों एवं आम नागरिकों को बैंकिंग से जोड़ने का लक्ष्य रखा गया है।


ब्रांच मैनेजर हरिओम वैष्णव ने शाखा की कार्यप्रणाली की जानकारी देते हुए बताया कि यहाँ खाता खोलने, ऋण सुविधा, डिजिटल बैंकिंग, व्यापारिक सेवाएँ सहित सभी प्रमुख बैंकिंग सुविधाएँ उपलब्ध कराई जाएँगी।
कार्यक्रम में ऑपरेशन हेड अशोक, बैंक स्टाफ आशुतोष पंडा, अजय देवांगन, कमलेश चौधरी एवं यदुमणि सिदार सहित अनेक व्यापारी, गणमान्य नागरिक और ग्राहक उपस्थित रहे। शाखा के शुभारम्भ के साथ ही बरमकेला नगर में विकास, सुविधा और आर्थिक सशक्तिकरण की नई उम्मीद जगी है। स्थानीय व्यापारियों का मानना है कि एक्सीस बैंक की यह शाखा क्षेत्र के व्यापार और रोजगार को मजबूती प्रदान करेगी तथा बरमकेला को आर्थिक रूप से और सशक्त बनाएगी।

Share this Article