Ad image

भाजपा किसान मोर्चा के नवनियुक्त पदाधिकारियों की परिचयात्मक बैठक रायपुर में सम्पन्न, कैलाश पंडा नियुक्ति पत्र से हुए सम्मानित

DEVRAJ DEEPAK
By DEVRAJ DEEPAK  - EDITOR IN CHIEF
3 Min Read

रायपुर। राजधानी रायपुर स्थित कुशाभाऊ ठाकरे परिसर, प्रदेश भाजपा कार्यालय में भाजपा किसान मोर्चा के नवनियुक्त पदाधिकारियों की परिचयात्मक बैठक भव्य, गरिमामय और जोश से भरपूर वातावरण में सम्पन्न हुई। बैठक में संगठन को जमीनी स्तर पर और अधिक सशक्त बनाने तथा किसानों के हितों को सर्वोच्च प्राथमिकता देने का संकल्प दोहराया गया। इस अवसर पर क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जामवाल ने कहा कि किसान मोर्चा संगठन की रीढ़ है और अन्नदाता के सम्मान व अधिकार की लड़ाई में इसकी भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष किरण सिंह देव ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि किसानों का भरोसा ही संगठन की सबसे बड़ी ताकत है और इसी विश्वास को मजबूत करते हुए निरंतर जनसेवा करनी होगी।


प्रदेश महामंत्री नवीन मार्कण्डेय और अखिलेश सोनी ने संगठनात्मक एकता, अनुशासन और समर्पण भाव से कार्य करने पर जोर दिया। प्रदेश मंत्री अमित साहू ने कहा कि किसान मोर्चा के पदाधिकारी सरकार की योजनाओं को अंतिम किसान तक पहुंचाने में सेतु की भूमिका निभाएं।
बैठक में किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष आलोक सिंह ठाकुर के ओजस्वी नेतृत्व की सभी ने सराहना की। उनके नेतृत्व में नवनियुक्त पदाधिकारियों में नई ऊर्जा और उत्साह का संचार स्पष्ट रूप से दिखाई दिया। कार्यक्रम के दौरान संगठन को मजबूती देने की दिशा में महत्वपूर्ण निर्णयों पर भी चर्चा की गई।

इस गरिमामयी अवसर पर कैलाश पंडा को नियुक्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। नियुक्ति पत्र सौंपे जाने के साथ ही उन्हें संगठन में नई जिम्मेदारी दी गई। उपस्थित नेताओं और कार्यकर्ताओं ने तालियों की गड़गड़ाहट के साथ उनका स्वागत किया।
नियुक्ति पत्र प्राप्त करने के बाद कैलाश पंडा ने कहा कि भाजपा किसान मोर्चा ने जो विश्वास उन पर जताया है, उस पर वे पूरी निष्ठा और ईमानदारी से खरा उतरने का प्रयास करेंगे। उन्होंने कहा कि अन्नदाता के हित, सम्मान और समस्याओं के समाधान के लिए वे गांव-गांव तक संगठन की आवाज पहुंचाएंगे और किसानों को केंद्र व राज्य सरकार की योजनाओं से जोड़ने का कार्य करेंगे।
उन्होंने आगे कहा कि संगठन की शक्ति और कार्यकर्ताओं के संकल्प से ही किसान सशक्त होंगे और यही भाजपा किसान मोर्चा का मूल उद्देश्य है। उन्होंने प्रदेश नेतृत्व और किसान मोर्चा के अध्यक्ष आलोक सिंह ठाकुर का आभार व्यक्त किया।


बैठक के समापन पर सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों ने एक स्वर में संगठन की मजबूती, किसान कल्याण और जनसेवा के लिए निरंतर सक्रिय रहने का संकल्प लिया। कार्यक्रम ने यह स्पष्ट संदेश दिया कि भाजपा किसान मोर्चा आने वाले समय में किसानों की आवाज बनकर पूरे प्रदेश में मजबूती से कार्य करेगा

Share this Article