
रायगढ़। सपनों को सच करने का जज्बा और मेहनत की मिसाल बनकर उभरे वैदिक इंटरनेशनल स्कूल, पटेल पाली रायगढ़ के प्रतिभाशाली छात्र शुभ अग्रवाल ने CBSE 10वीं बोर्ड परीक्षा में 91% अंक हासिल कर शानदार सफलता दर्ज की है। इस उपलब्धि ने पूरे क्षेत्र को गौरवान्वित कर दिया है और हर तरफ खुशी और उत्साह का माहौल देखने को मिल रहा है।
शुभ अग्रवाल, प्रतिष्ठित व्यवसायी संजय अग्रवाल (संजय ज्वेलर्स, सरिया) के सुपुत्र एवं माता डिम्पल अग्रवाल के लाडले हैं। अपनी कड़ी मेहनत, अनुशासन और लगन के दम पर शुभ ने यह साबित कर दिया कि अगर इरादे मजबूत हों तो सफलता खुद कदम चूमती है।
इस गौरवशाली पल पर पिता संजय अग्रवाल, माता डिम्पल अग्रवाल, बड़े भाई हर्ष अग्रवाल और पारस अग्रवाल सहित पूरे परिवार ने शुभ को गले लगाकर बधाइयों की बारिश कर दी। परिजनों और रिश्तेदारों ने कहा— “हमें शुभ पर गर्व है, उसने परिवार के सपनों को नई ऊंचाई दी है। हमें विश्वास है कि वह आगे भी इसी तरह सफलता के नए कीर्तिमान स्थापित करेगा।”
शुभ की इस उपलब्धि से न केवल परिवार बल्कि पूरा क्षेत्र खुशी से झूम उठा है। हर जुबां पर आज एक ही नाम है— शुभ अग्रवाल, जिसने अपने परिश्रम से सफलता की नई इबारत लिख दी।
लोगो ने कहा कि यह कामयाबी सिर्फ अंक नहीं, बल्कि आने वाले उज्ज्वल भविष्य की मजबूत नींव है। शुभ को ढेरों शुभकामनाएं— यूं ही आगे बढ़ते रहो और अपने परिवार व समाज का नाम रोशन करते रहो!
