
चोरी का माल बरामद, वारदात के 24 घंटे के भीतर पुलिस ने किया खुलासा
सारंगढ़ / सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले के बरमकेला थाना क्षेत्र में हुई चोरी की वारदात का पुलिस ने तेजी से खुलासा करते हुए तीन शातिर चोरों को धर दबोचा है। बरमकेला बस स्टैंड के पास स्थित राधा प्रोविजन दुकान में 22-23 अप्रैल 2026 की दरमियानी रात चोरी की घटना को अंजाम दिया गया था, जिसके बाद बरमकेला पुलिस तत्काल हरकत में आई और चोरों की पतासाजी शुरू कर दी।
पुलिस अधीक्षक श्री आंजनेय वार्ष्णेये, अति. पुलिस अधीक्षक श्रीमती निमीषा पाण्डेय एवं डीएसपी स्नेहिल साहू के निर्देशन तथा थाना प्रभारी ए.के. बेक के कुशल मार्गदर्शन में पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 03 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।गिरफ्तार आरोपियों में
लम्बोदर महंत पिता दूरदेशी महंत उम्र 27 वर्ष,
विकाश दास महंत पिता परदेशी महंत उम्र 31 वर्ष,
संदीप सारथी पिता लोकनाथ उम्र 22 वर्ष,
सभी निवासी लोधिया थाना बरमकेला शामिल हैं।
पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी गया सामान भी बरामद किया है, जिसमें मंथन के 20 पैकेट एवं सागर अमूल स्प्रे के 20 पैकेट शामिल हैं।
इस मामले में थाना बरमकेला में अपराध क्रमांक 45/2026 के तहत धारा 331(4), 305(ए), 306, 3(5) BNS के अंतर्गत मामला दर्ज कर आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।
इस शानदार कार्यवाही में उप निरीक्षक थाना प्रभारी ए.के. बेक, सउनि राजपूत, प्रधान आरक्षक भवानी, प्रधान आरक्षक भुनेश्वर पंडा, आरक्षक किरण यादव, अशोक साहू, गोपाल डनसेना, गीता भास्कर, प्यारे लाल सहित थाना बरमकेला के समस्त स्टॉफ की सराहनीय भूमिका रही।
बरमकेला पुलिस की सतर्कता और सक्रियता से क्षेत्र में अपराधियों में हड़कंप मच गया है, वहीं आम जनता ने पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई की जमकर सराहना की है।
