
बरमकेला।
जनपद पंचायत बरमकेला के सभाकक्ष में आज सम्मान, भावनाओं और गर्व का अनूठा संगम देखने को मिला, जब वर्षों तक अपनी निष्ठा और समर्पण से सेवा देने वाले कर्मचारियों को सेवानिवृत्ति पर गरिमामयी विदाई दी गई।
इस अवसर पर लेखापाल पांडे पटेल, करारोपण अधिकारी हबीलाल चौधरी, सचिव सेतकुमार भोई एवं सचिव हेमसागर बारीक को उनके दीर्घकालीन योगदान के लिए विशेष रूप से सम्मानित किया गया। सभी सेवानिवृत्त अधिकारियों को मुकुट पहनाकर, पुष्प गुच्छ भेंट कर एवं माल्यार्पण कर आत्मीय अभिनंदन किया गया। जनपद के कर्मचारी, जनपद सदस्य एवं पत्रकारों ने एक-एक कर मंच पर पहुंचकर इन कर्मयोगियों के प्रति अपनी कृतज्ञता व्यक्त की और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। सभाकक्ष तालियों की गूंज और सम्मान के भाव से सराबोर रहा।

इस मौके पर जनपद सीईओ अजय पटेल सहित समस्त कर्मचारी गण व ओम प्रकाश चौहान जनपद अध्यक्ष प्रतिनिधि एवं जनप्रतिनिधि मौजूद रहे। सभी ने एक स्वर में कहा कि इन अधिकारियों की ईमानदारी, कर्तव्यनिष्ठा और सेवा भावना आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा स्रोत बनी रहेगी। यह आयोजन केवल विदाई नहीं, बल्कि वर्षों की समर्पित सेवा को सलाम करने का एक गौरवपूर्ण क्षण बन गया।
