बरमकेला।
आज बरमकेला नगर का नज़ारा कुछ अलग ही था। सुबह से ही गलियों और मुख्य मार्गों पर देशभक्ति का जोश, लहराते तिरंगे और “भारत माता की जय” के नारों से वातावरण गूंज रहा था। प्रधानमंत्री के आह्वान पर भारतीय जनता पार्टी बरमकेला मंडल के तत्वावधान में विशाल तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया, जिसमें नगर और ग्रामीण अंचल से भारी संख्या में कार्यकर्ता शामिल हुए। यह ऐतिहासिक यात्रा जनपद कार्यालय से प्रारंभ होकर मुख्य मार्ग से होते हुए सुभाष चौक तक पहुंची।

यात्रा में शामिल हर कार्यकर्ता के हाथ में तिरंगा, चेहरे पर गर्व और दिल में देश के प्रति अटूट प्रेम साफ झलक रहा था। युवा, बुजुर्ग, महिला कार्यकर्ता—सभी एक ही धुन में कदमताल करते नजर आए। मार्ग में जगह-जगह पर स्थानीय नागरिकों ने पुष्पवर्षा कर रैली का स्वागत किया, जिससे कार्यकर्ताओं का उत्साह दोगुना हो गया।तिरंगा यात्रा में भाजपा के वरिष्ठ नेता, मंडल पदाधिकारी, युवा मोर्चा, महिला मोर्चा, किसान मोर्चा के कार्यकर्ताओं के साथ-साथ बड़ी संख्या में स्कूली छात्र भी शामिल हुए, जिन्होंने अपने स्वर से देशभक्ति गीत गाकर माहौल को और अधिक रोमांचित कर दिया।

इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष राज किशोर पटेल ने कहा—
“हमारा तिरंगा केवल कपड़े का टुकड़ा नहीं, यह हमारी आन, बान और शान का प्रतीक है। यह हमें स्वतंत्रता संग्राम के बलिदानों की याद दिलाता है और एकजुट होकर देशहित में कार्य करने की प्रेरणा देता है।”भाजपा नेताओं ने अपने उद्बोधन में प्रधानमंत्री के ‘हर घर तिरंगा’ अभियान को ऐतिहासिक बताते हुए कहा कि यह यात्रा केवल एक आयोजन नहीं, बल्कि राष्ट्र के प्रति आस्था, एकता और संकल्प का संदेश है।सुभाष चौक पर यात्रा के समापन के बाद राष्ट्रगान का सामूहिक गान किया गया, जिसमें कार्यकर्ताओं और नागरिकों ने एक स्वर में तिरंगे को सलामी दी। आज बरमकेला की धरती पर जो नज़ारा देखने को मिला, वह यह सिद्ध करता है कि देशभक्ति केवल शब्दों तक सीमित नहीं, बल्कि यह भावना हमारे दिलों में रची-बसी है। भाजपा कार्यकर्ताओं ने यह साबित कर दिया कि जब बात तिरंगे की हो, तो पूरा नगर एक साथ खड़ा होकर उसकी शान में सिर ऊँचा करता है।
इस मौके पर कैलाश पंडा कार्यक्रम प्रभारी व जिला उपाध्यक्ष, राज किशोर पटेल मण्डल अध्यक्ष बरमकेला,मनोहर पटेल जिला सह संयोजक, अजय नायक जिला पंचायत उपाध्यक्ष, पुनीत राम चौहान जिला उपाध्यक्ष, अरविन्द पटेल महामंत्री,अभिलाषा नायक सभापति, गणेशी चौहान महिला बाल विकास सभापति, रामकुमार नायक, बासुदेव चौधरी, रजनी एक्का जनपद सदस्य, हेमकुंवर चौहान जनपद सदस्य,राधा सिदार जनपद सदस्य, गजानंद गढ़तीया, कैलाश नायक पूर्व जिला पंचायत सदस्य,ओमप्रकाश पिंटू चौहान जनपद अध्यक्ष प्रतिनिधि, बाबूलाल पटेल, जय किशन, वरुण पटेल, गोकुल विश्वकर्मा, आशीष चौहान, अक्षय साहू,दिनदयाल साहू,सभी कार्यकर्त्ता मौजूद रहे I