
प्रदेश नेतृत्व के भरोसे पर महिला शक्ति को बड़ी जिम्मेदारी, गांव-गांव तक गूंजेगा भाजपा का विजय मंत्र
बरमकेला। भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा मंडल बरमकेला की नई कार्यसमिति घोषित होते ही पूरे क्षेत्र में भाजपा कार्यकर्ताओं और महिला शक्ति के बीच जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने और महिलाओं की भागीदारी को नई ऊर्जा देने के उद्देश्य से भाजपा नेतृत्व ने यह बड़ा फैसला लिया है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव, प्रदेश संगठन महामंत्री पवन साय के निर्देशन, संभाग प्रभारी रामू रोहरा, जिला प्रभारी शंकरलाल अग्रवाल, जिला भाजपा अध्यक्ष ज्योति पटेल एवं जिला महिला मोर्चा अध्यक्ष बेजयंती नंदू लहरे मनोहर पटेल जिला उपाध्यक्ष की सहमति से मंडल अध्यक्ष राजकिशोर पटेल के अनुशंसा पर महिला मोर्चा मंडल बरमकेला की नई कार्यकारिणी घोषित की गई।
नई कार्यसमिति में बड़े नावापारा की सविता गजानंद गड़तिया को अध्यक्ष बनाकर संगठन ने महिला नेतृत्व पर मजबूत भरोसा जताया है। जिसमे चन्द्रकला नायक उपाध्यक्ष , संतोषी रात्रे उपाध्यक्ष , जसोवती चौहान उपाध्यक्ष , एवं कौशल्या नायक को उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी देकर संगठन विस्तार का संदेश दिया गया है।

वहीं हेमलता नायक महामंत्री,धावीका साहू को महामंत्री नियुक्त किया गया है। संगठन ने इमली यादव यादव मंत्री , मीना नायक मंत्री , सुशीला चौहान मंत्री एवं मधुरा डनसेना को मंत्री बनाकर महिला शक्ति को नई पहचान दी है। फूलकुमारी पटेल को कोषाध्यक्ष तथा रूकमणि गड़तिया को सह कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई है। सोशल मीडिया प्रबंधन को भी मजबूती देते हुए सावित्री पटेल को मीडिया प्रभारी, मोंगरा साहू को सह मीडिया प्रभारी एवं सुधा अग्रवाल को सोशल मीडिया प्रभारी बनाया गया है। इसके अलावा संगठन ने विभिन्न गांवों की महिलाओं को सदस्य बनाकर भाजपा की जमीनी ताकत को और मजबूत करने का संदेश दिया है। सदस्य के रूप में अंजू डनसेना, गंगा सिदार , भूमिका साहू, अधनमती चौहान, ननकीबाई चौहान, कांतिबाई चौधरी, गोमती पटेल, प्रेमा नायक, उमा सिदार, धनमती चौहान, दिव्या नवरगे, शारदा मालाकार एवं रेवती पटेल को जिम्मेदारी दी गई है। नई टीम की घोषणा के बाद भाजपा कार्यकर्ताओं में जबरदस्त उत्साह का माहौल है। कार्यकर्ताओं का कहना है कि महिला मोर्चा की यह नई टीम आने वाले समय में गांव-गांव तक भाजपा की रीति-नीति, जनकल्याणकारी योजनाओं और संगठन की ताकत को पहुंचाने में अहम भूमिका निभाएगी। बरमकेला में भाजपा महिला मोर्चा का यह विस्तार संगठन के लिए नई ऊर्जा और नई राजनीतिक ताकत के रूप में देखा जा रहा है।
